जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट और आयात शुल्क घटने की अफवाहों से तेल तिलहन भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख और आयात शुल्क में कमी किये जाने की अफवाहों से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों सहित लगभग सभी तेल तिलहनों की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख और आयात शुल्क में कमी किये जाने की अफवाहों से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों सहित लगभग सभी तेल तिलहनों की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

सरसों और सोयाबीन तिलहन के भाव में जहां स्थिरता रही वहीं सरसों दादरी में 200 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट आई। सरसों पक्की और कच्ची धानी के भाव में 30-30 रुपये प्रति टिन की गिरावट आई। वहीं सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और डीगम तेल के भाव में क्रमश: 250 रुपये, 200 रुपये और 400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई।

मूंगफली दाना में जहां 100 रुपये की गिरावट आई वहीं मूंगफली गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड की कीमत में क्रमश: 250 रुपये और 30 रुपये की गिरावट आई।

सीपीओ में 50 रुपये, पामोलीन दिल्ली और कांडला में क्रमश: 200 - 200 रुपये की गिरावट आई।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि सूरजमुखी के ऐन बिजाई के समय आयात शुल्क कम होने की अफवाहें किसानों के लिए नुकसानदेह हैं। इसके एक डेढ़ महीने के बाद सोयाबीन की बुवाई होगी, ऐसे में सरकार को झूठी अफवाह फैलाकर बाजार में अफरा तफरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। यह कदम देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम हैं।’’

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,200 - 7,250 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,460 - 6,505 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,515 - 2,275 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,235 -2,315 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,415 - 2,445 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,100 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,200 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,900 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,900 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,900 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,600 - 7,700 रुपये: सोयाबीन लूज 7,400 - 7,500 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी