देश की खबरें | एमसीडी चुनाव से पहले मोहल्ला क्लीनिक का धन रोकने वाले अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए : सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों से पहले कथित तौर पर ‘मोहल्ला क्लीनिक’ का धन रोकने वाले अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों से पहले कथित तौर पर ‘मोहल्ला क्लीनिक’ का धन रोकने वाले अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।

अपने पत्र में सिसोदिया ने सक्सेना पर अधिकारियों को इन कार्यों को करने के लिए धमकाने का भी आरोप लगाया। सिसोदिया के इस कदम से दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच शक्ति को लेकर संघर्ष और तेज होने की संभावना है। सिसोदिया ने सक्सेना से दोषी अधिकारियों की पहचान करने और उन्हें तत्काल निलंबित करने का अनुरोध किया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने पत्र में कहा, ‘‘उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें और उन्हें गिरफ्तार करें। अन्यथा, यह साबित हो जाएगा कि आपने चुनावी लाभ के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है।’’

सिसोदिया ने आरोप लगाया, ‘‘उपराज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को यह शोभा नहीं देता कि वह राजनीतिक फायदे के लिए चुनी हुई सरकार के खिलाफ इस तरह की साजिश रचे। और अगर कुछ अधिकारियों ने अपने स्तर पर साजिश रची है, तो निश्चित रूप से आप उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और यह संदेश दें कि आप संविधान में विश्वास करते हैं और इस तरह के किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं करते।’’

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि एमसीडी चुनाव से ठीक पहले ‘‘सभी मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था को ठप करने की साजिश रची गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार में तैनात कुछ अधिकारियों ने जानबूझकर विभिन्न फाइल को इस तरह से इधर-उधर घुमाया कि एमसीडी चुनाव से ठीक दो महीने पहले -अक्टूबर और नवंबर में- मोहल्ला क्लीनिक के चिकित्सकों को उनके वेतन का भुगतान नहीं हुआ।’’

सिसोदिया ने दावा किया कि क्लीनिक में आने के बावजूद चिकित्सकों को उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया, जबकि मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक परीक्षण भी नहीं किए जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि इतना ही नहीं, मोहल्ला क्लीनिक के बिजली बिल का भुगतान भी रोका गया और किराए के भवनों में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक का किराया भी जमा नहीं किया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक को एमसीडी चुनाव के पहले ठप करने वालों और उन्हें ऐसा करने का आदेश देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ये देशद्रोह है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\