देश की खबरें | अधिकारी 31 दिसंबर तक सभी गड्ढों का भरा जाना सुनिश्चित करें: मंत्री आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार में लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने सड़क निर्माण कार्यों में कथित लापरवाही को लेकर शनिवार को अधिकारियों की खिंचाई की तथा निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक सभी गड्ढे भर दिये जाएं।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली सरकार में लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने सड़क निर्माण कार्यों में कथित लापरवाही को लेकर शनिवार को अधिकारियों की खिंचाई की तथा निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक सभी गड्ढे भर दिये जाएं।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे गये आधिकारिक पत्र में उन्होंने कहा कि जहां जरूरी हो वहां सड़कों पर परत चढ़ाने का काम एक फरवरी तक शुरू हो जाना चाहिए तथा यह काम 29 फरवरी तक पूरा हो जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को इस साल के आखिर तक सभी गड्ढों को भरने की चेतावनी जारी की और इस दिशा में प्रगति पर दैनिक रिपोर्ट मांगी।

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा कि समय सीमा का सख्ती से पालन किया जाए तथा जिन अधिकारियों ने देरी की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

लोक निर्माण विभाग की सड़कों की खराब स्थिति पर नाखुशी प्रकट करते हुए उन्होंने पत्र में कहा कि यह चौंकाने वाली एवं बिल्कुल अस्वीकार्य बात है तथा ऐसी स्थिति में गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका है।

आतिशी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की शिथिलता एवं लापरवाही के चलते दिल्ली वासियों को बहुत परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को छह महीने से निर्देश दे रही हूं लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मैंने 10 बैठकें की हैं तथा कई बार मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।’’

उन्होंने पत्र के साथ सड़कों की तस्वीरें भी संलग्न की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\