देश की खबरें | अधिकारी अधिक संवेदनशील बनें और लोगों को धीरज से सुनें : हरियाणा के डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों के प्रति और अधिक संवेदनशील बनने और उनकी बातें धैर्य से सुनने तथा उनकी समस्याओं का पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया।

चंडीगढ़, 19 अगस्त हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों के प्रति और अधिक संवेदनशील बनने और उनकी बातें धैर्य से सुनने तथा उनकी समस्याओं का पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 16 अगस्त को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद कपूर ने पंचकुला से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित किया।

पुलिस को सरकार का चेहरा बताते हुए कपूर ने त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी न्याय तथा भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए शिकायतों के त्वरित निपटारे की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्या के समाधान के बाद उनकी संतुष्टि का स्तर जानने के बाद उनसे फीडबैक लेने का तंत्र विकसित करें। इससे ना केवल शिकायतों का निपटारा करने की प्रणाली में पारदर्शिता आएगी बल्कि पुलिस के प्रति जनता का भरोसा भी बढ़ेगा।

राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने का संकल्प दोहराते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस को ऐसा वातावरण विकसित करने के लिए काम करना चाहिए जिसमें महिलाओं और बेटियों को देरी से घर पहुंचना सुरक्षित लगे।

उन्होंने क्षेत्र में मौजूद पुलिस दलों को कन्या विद्यालयों और कॉलेजों के आसपास गश्त तेज करने करने के लिए कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान