देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते अधिकारी और कर्मचारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने 50 हजार रुपए और 15 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक अधिकारी और एक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है।

रायपुर, 23 जुलाई छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने 50 हजार रुपए और 15 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक अधिकारी और एक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है।

ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक लोक शिक्षण, डॉक्टर एनके अग्रवाल को तथा 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड—2 रथराम बंजारे को रंगे हाथों पकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पदांकन परिवर्तन (ग्रेड परिवर्तन) करने के एवज में आरोपी अग्रवाल ने 50 हजार रुपए की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के शिकायत का सत्यापन करा कर एसीबी रायपुर की टीम ने शुक्रवार को आरोपी अग्रवाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि आरोपी रथराम बंजारे ने उनके पिता के जीपीएफ, जीआईएस, ग्रेजुटी और मेडिकल क्लेम निकालने के एवज में 2 लाख 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है।

उन्होंने बताया कि शिकायत का सत्यापन कर एसीबी के अधिकारियों ने बंजारे को बलौदाबाजार जिले में स्थित बिलाईगढ़ के कार्यालय में अग्रिम 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी