जरुरी जानकारी | ऑफिस स्पेस साल्यूशंस के आईपीओ को दूसरे दिन 4.27 गुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कार्यस्थल व्यवसाय से जुड़ी कंपनी ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पेशकश के दूसरे दिन 4.27 गुना अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 23 मई कार्यस्थल व्यवसाय से जुड़ी कंपनी ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पेशकश के दूसरे दिन 4.27 गुना अभिदान मिला।
कंपनी के 599 करोड़ रुपये के आईपीओ में 86,29,670 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,68,85,732 शेयर के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 12.25 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 6.81 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 32 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।
आईपीओ में 128 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें 1,22,95,699 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश भी शामिल है।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 364-383 रुपये प्रति शेयर है।
ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 268 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि जुटाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)