देश की खबरें | ओड़िशा के छह जिलों में शीतलहर लौटने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से बढ़ने के बाद अगले 24 घंटे में कम से कम छह जिलों में शीतलहर लौटने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात फरवरी ओड़िशा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से बढ़ने के बाद अगले 24 घंटे में कम से कम छह जिलों में शीतलहर लौटने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

जी उदयगिरि और फूलबनी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री और 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सुंदरगढ़ के किरी में यह नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार अन्य सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। कटक और भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.8 और 17.4 डिग्री सेल्सियस है।

आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि दक्षिण अंदरूनी ओड़िशा के जिलों में एक और दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और अन्यत्र कोई बदलाव नहीं हुआ।

विभाग के अनुसार ओड़िशा के मैदानी क्षेत्रों में सर्वाधिक अधिकतम 35.5 डिग्री भुवनेश्वर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री फूलबनी में दर्ज किया गया।

विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा, ‘‘ अगले 24 घंटों में कंधमाल, कालाहांडी, क्योंझर, झारसुगुडा, सुंदरगढ और देवगढ़ जिलों में एक -दो स्थानों पर शीतलहर चलने की आशंका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट