जरुरी जानकारी | ओडिशा को भारत के रेशम केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: गिरिराज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनका मंत्रालय ओडिशा सरकार की मदद से इस राज्य को देश के रेशम केंद्र के रूप में विकसित करेगा।
भुवनेश्वर, 18 फरवरी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनका मंत्रालय ओडिशा सरकार की मदद से इस राज्य को देश के रेशम केंद्र के रूप में विकसित करेगा।
यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, फिलहाल, भारत में 131 टन टसर रेशम सहित 132 टन रेशम का उत्पादन किया जा रहा है।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि ओडिशा के 30 में से 29 जिले रेशम और हस्तशिल्प कार्यों में संलग्न हैं और राज्य में लगभग 3.5 लाख कारीगर और हथकरघा बुनकर हैं।
सिंह ने कहा, ‘‘मुख्य सचिव के साथ चर्चा के बाद हमने ओडिशा को रेशम राज्य घोषित करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि राज्य से सबसे अधिक मात्रा में रेशम का उत्पादन किया जाएगा ताकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा रेशम उत्पादक बन सके।’’
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार और रेशम बोर्ड के साथ मिलकर ओडिशा को रेशम उत्पादन के केंद्र के रूप में विकसित करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा शासित इस राज्य को कपड़ा क्षेत्र के विकास के लिए एक जिले का चयन करने के लिए कहा जाएगा, जिसमें उचित बाजार संपर्क हो। जिले को पर्यटन स्थल के रूप में भी बढ़ावा दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)