देश की खबरें | ओडिशा: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कंधमाल जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादियों को मार गिराया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 23 जुलाई ओडिशा के कंधमाल जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादियों को मार गिराया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक COVID19 के 886 नए मामले सामने आए, 11 की मौत : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि जिले में घेराबंदी के एक अभियान के दौरान वाम चरमपंथियों ने विशेष अभियान समूह (एसओजी) और ओडिशा पुलिस के डीवीएफ बल के कर्मियों पर गोली चलाना शुरू कर दिया।

पुलिस महानिदेशक अभय सिंह ने ट्विटर पर कहा, “कंधमाल जिले में आज शाम को वाम चरमपंथियों ने एसओजी और ओडिशा पुलिस के डीवीएफ बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एसओजी और डीवीएफ ने इसका जवाब दिया। मुठभेड़ स्थल से दो शव बरामद हुए जिसमें से एक महिला और एक पुरुष है। इसके साथ ही एक इंसास राइफल, एक कार्बाइन और दो देसी तमंचे बरामद किए गए। हमारे कर्मी सुरक्षित हैं।”

यह भी पढ़े | कोविड-19 की स्थिति संभालने को लेकर पीएम मोदी की रेटिंग 77.3 प्रतिशत.

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि घेराबंदी अभियान चालू है और आगे की जानकारी वांछित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\