देश की खबरें | ओडिशा: विवेक एक्सप्रेस की बोगी के नीचे से निकला धुआं, यात्रियों में दहशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले से गुजर रही डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रियों के बीच उस समय दहशत फैल गई, जब उन्होंने एक बोगी के नीचे से धुआं निकलता देखा।

बरहमपुर, 11 जुलाई ओडिशा के गंजाम जिले से गुजर रही डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रियों के बीच उस समय दहशत फैल गई, जब उन्होंने एक बोगी के नीचे से धुआं निकलता देखा।

जल्द ही, यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के पास रुकवा दिया और बाहर निकल गए।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे कर्मी तुरंत पहुंचे और एस-10 कोच की पड़ताल की।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, "बोगी के ब्रेक-बाइंडिंग हिस्से में एक बोरी फंस गई थी। बोरी को पहिए से हटा दिया गया और आग बुझाने वाले यंत्र का इस्तेमाल किया गया। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ।"

हालांकि, उन्होंने कहा कि यात्रियों ने बोगी बदलने की मांग की।

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें आश्वस्त किया कि बोगी सुरक्षित है। ट्रेन 50 मिनट बाद वहां से रवाना हो गई।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू