देश की खबरें | ओडिशा पुलिस में 12,000 रिक्त पदों पर होगी भर्ती : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक रिक्त पदों को जल्द भरेगी।

भुवनेश्वर, दस अप्रैल ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक रिक्त पदों को जल्द भरेगी।

माझी ने यह घोषणा दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को की, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन की मेजबानी की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शाह के साथ बैठक में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएनए) को राज्य में लागू करने पर चर्चा हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने शाह को बताया कि इस खतरे से निपटने के लिए राज्य में 20 नये साइबर पुलिस थाने बनाए जाएंगे और सभी थाने में क्राइम सीन अधिकारी का पद सृजित किया जाएगा।

माझी ने बताया कि गृह मंत्री ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गृह विभाग में रिक्त 12,000 पदों को जल्द ही भरेगी जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इनमें से 3,003 पद ओडिशा स्पेशल स्ट्राइकिंग बल (ओएसएसएफ) में, 3,000 पद ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) में, 2,000 यातायात कर्मी, 5,000 होम गार्ड, 267 लोक अभियोजन निदेशालय में और 254 पद राज्य फॉरेंसिक विज्ञान विभाग में भरे जाएंगे।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब विपक्ष पिछले साल जून में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खिलाफ बढते अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर है। उसका आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

दिल्ली में हुए निवेशक सम्मेलन में राज्य सरकार ने 13 सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए और 1.03 लाख करोङ रुपये के 15 निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं, जिससे 95,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान