देश की खबरें | ओडिशा: नवीन पटनायक ने नौवीं बार बीजद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को यहां शंख भवन में बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भुवनेश्वर, 17 अप्रैल ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को यहां शंख भवन में बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पटनायक इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं।
वर्ष 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से पटनायक लगातार आठ बार बीजद अध्यक्ष चुने गए हैं। वह आखिरी बार फरवरी 2020 में इस पद के लिए चुने गए थे।
नवीन पटनायक ने अपने पिता बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि पर नामांकन पत्र दाखिल किया।
बीजू पटनायक के नाम पर ही पार्टी का नाम रखा गया था।
पटनायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बिना कहा, “अब कुछ लोग हमारे महान सपूतों के योगदान और बलिदान को कमतर आंकने की जानबूझकर कोशिश कर रहे हैं। इतिहास को बदलने की भी कोशिश की जा रही है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इतिहास समय के साथ एक राष्ट्र के जुड़ाव के अनुभव को दर्शाता है। इसे किसी की इच्छा से नहीं बदला जा सकता।”
पटनायक ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि 2000 से 2024 तक बीजद सरकार के कार्यकाल में ओडिशा का खूब विकास हुआ और उनकी पार्टी ने राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पहचान दिलाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)