देश की खबरें | ओडिशा:स्कूल की अव्यवस्था की शिकायत करने सौ से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों ने किया रातभर पैदल मार्च

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के 100 से अधिक आदिवासी विद्यार्थी ‘अमानवीय’ जीवन दशा के खिलाफ विरोध जताने के लिए पूरी रात पैदल चलकर जिला मुख्यालय शहर बारिपदा पहुंचे।

बारिपदा, 25 फरवरी ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के 100 से अधिक आदिवासी विद्यार्थी ‘अमानवीय’ जीवन दशा के खिलाफ विरोध जताने के लिए पूरी रात पैदल चलकर जिला मुख्यालय शहर बारिपदा पहुंचे।

बसीपीठा सरकारी हाई स्कूल की आठवीं और नौंवी कक्षा के विद्यार्थी सुबह (अपने विद्यालय से) लगभग 20 किलोमीटर दूर बारिपदा शहर पहुंचे। यह विद्यालय अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।

विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी हेमाकांत साय ने तत्काल उनसे मुलाकात की।

विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें छात्रावास में घटिया खाना परोसा जा रहा है तथा विद्यालय में शिक्षक उनके साथ मारपीट करते हैं।

जिलाधिकारी ने स्कूल जाकर छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नेत्रानंद मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगें जायज हैं और उन्हें पूरा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

बाद में जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्कूल लौटने के लिए बस की व्यवस्था की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\