देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण दो बार स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में शनिवार को खूब हंगामा हुआ जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की।

भुवनेश्वर ,13 मार्च ओडिशा विधानसभा में शनिवार को खूब हंगामा हुआ जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की।

विपक्षी दल और सत्तारूढ़ दल के विधायक तथा मंत्री विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए। कांग्रेस तथा भाजपा के विधायकों ने सरकार से मंडियों से धान तत्काल उठवाने की मांग की वहीं बीजद के विधायकों ने भाजपा के एक सदस्य से एक दिन पहले, सदन में आत्महत्या की कोशिश करने के लिए मांगी मांगने को कहा।

विधानसभा में सुबह साढ़े दस बजे प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य अपने सचेतक ताराप्रसाद बाहिनीपति की अगुवाई में आसन के समीप पहुंच गए और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करने लगे कि किसानों को सरकार की ‘दोषपूर्ण’’ नीतियों का खामियाजा नहीं उठाना पड़े।

भाजपा के सदस्यों ने भी इस पर कांग्रेस का साथ दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों ने अध्यक्ष के आसन के बेहद करीब जाने की कोशिश की लेकिन मार्शलों ने उन्हें रोक दिया।

इस बीच सत्तारूढ़ दल के सदस्य, जिनमें मंत्री और सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक शामिल थे , अपने स्थानों से ही, देवगढ़ से भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही से माफी की मांग कर रहे थे। हंगामे के बीच वे भी अपनी मांग पर जोर देते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए।

बीजद के विधायकों ने कहा कि वे विधानसभा की कार्यवाही तब तक नहीं चलने देंगे जब तक पाणिग्रही शुक्रवार को सदन में सेनेटाइजर पीने की कोशिश करने के लिए माफी नहीं मांग लेते।

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही साढ़े ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद कार्यवाही शुरू होने पर फिर से हंगामा होने पर अध्यक्ष ने बैठक अपराह्न चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू