देश की खबरें | ओडिशा: इलाज के नाम पर एक महीने के बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से 40 बार दागा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के नबरंगपुर जिले में इलाज के नाम पर एक महीने के बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से करीब 40 बार दागने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने यह सोमवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, तीन मार्च ओडिशा के नबरंगपुर जिले में इलाज के नाम पर एक महीने के बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से करीब 40 बार दागने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने यह सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि बच्चा नबरंगपुर जिले के चंदाहांडी खंड के गंभरीगुडा पंचायत के फुंडेलपाड़ा गांव का निवासी है।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए उमरकोट उप-संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नबरंगपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. संतोष कुमार पांडा ने अस्पताल का दौरा किया और बताया कि शिशु के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘बच्चे के पेट और सिर पर दागने के करीब 30 से 40 निशान हैं। घटना को अंधविश्वास की वजह से अंजाम दिया गया क्योंकि परिवार के सदस्यों का मानना था कि अगर बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा जाएगा तो उसकी बीमारियां ठीक हो जाएंगी।’’

चिकित्सक ने बताया कि दस दिन पहले बच्चे को बुखार आया था और वह बहुत रो रहा था।

पांडा ने बताया कि बच्चे के परिजनों का मानना ​​था कि उस पर किसी बुरी आत्मा का साया है। चिकित्सक से इलाज कराने की बजाय उन्होंने बच्चे को 30-40 बार लोहे की गर्म छड़ से दागा, इस विश्वास के साथ कि इससे वह ठीक हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोहे की गर्म छड़ से दागने के बाद जब वह गंभीर रूप से बीमार हो गया तो उसे उमरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीडीएमओ ने बताया कि दूरदराज के इलाकों में इस तरह की प्रथाओं का लंबे समय से चलन है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने चंदाहांडी खंड पर ध्यान केंद्रित करने और लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है जिससे बच्चों को लोहे की गर्म छड़ से दागने के बजाय उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\