देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने 10,000 स्थानों पर 'सुभद्रा स्वागत पदयात्रा' का आयोजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'सुभद्रा' योजना की शुरुआत किए जाने से पहले राज्य सरकार ने रविवार को राज्य भर में 'सुभद्रा स्वागत' पदयात्रा शुरू की।

भुवनेश्वर, 15 सितंबर ओडिशा में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'सुभद्रा' योजना की शुरुआत किए जाने से पहले राज्य सरकार ने रविवार को राज्य भर में 'सुभद्रा स्वागत' पदयात्रा शुरू की।

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी प्रभाती परिदा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य सुभद्रा योजना के बारे में महिलाओं में जागरूकता पैदा करना तथा गांव स्तर पर इस योजना का स्वागत करना है।

परिदा ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि 'ग्राम पंचायत लेवल फेडरेशन (जीपीएलएफ)' के सदस्यों की देखरेख में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

पदयात्रा में भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी और ‘मिशन शक्ति’ की सचिव शालिनी पंडित भी शामिल हुईं। यह यात्रा गिरि दुर्गा मंदिर से शुरू हुई और शहर के रमा देवी महिला विश्वविद्यालय पर समाप्त हो गई।

मिशन शक्ति विभाग और महिला एवं बाल कल्याण विभाग रविवार को 10,000 स्थानों पर इस पदयात्रा का आयोजन कर रहा है।

परिदा ने बताया कि सुभद्रा योजना के तहत अब तक करीब 60 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। पंद्रह सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने वाली महिलाओं को 17 सितंबर को वित्तीय सहायता की पहली किस्त मिलेगी और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

सुभद्रा योजना एक महिला केंद्रित योजना है, जिसके तहत कम से कम एक करोड़ महिलाओं को पांच साल की अवधि में 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। लाभार्थियों को एक साल में दो किस्तों में कुल 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\