देश की खबरें | ओडिशा: सरकारी अधिकारी ने बीजद विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में जाजपुर के एक सरकारी अधिकारी ने बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक विश्व रंजन मलिक पर थप्पड़ मारने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जाजपुर, एक मई ओडिशा में जाजपुर के एक सरकारी अधिकारी ने बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक विश्व रंजन मलिक पर थप्पड़ मारने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बारी से विधायक मलिक ने जूनियर राजस्व सहायक अमर रंजन नायक द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि उसने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अधिकारी ने कहा कि विधायक ने उन्हें सोमवार दोपहर 12.45 बजे बारी ब्लॉक कार्यालय में बुलाया था।

सरकारी अधिकारी ने कहा, "जब मैं वहां पहुंचा तो विधायक मलिक ब्लॉक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां बैठे थे। विधायक ने एक विशेष फाइल के बारे में पूछताछ की और फिर मुझे थप्पड़ मारा तथा मुझे जातिसूचक गाली दी।’’

नायक ने आरोप लगाया कि विधायक के समर्थकों ने उनसे मारपीट भी की। बारी रामचंद्रपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मय सेठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपों को खारिज करते हुए मलिक ने कहा कि वह एक समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक कार्यालय गए। यह समस्या ब्लॉक उपाध्यक्ष से जुड़ी थी, जो एक दलित महिला हैं।

विधायक ने कहा, ‘‘ मैंने उपाध्यक्ष से संबंधित समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए जूनियर राजस्व सहायक को बुलाया था। मैंने न तो उसके साथ मारपीट की और न ही कोई जातिसूचक टिप्पणी की। बल्कि, मैंने उसे लोगों के हित के लिए ब्लॉक अध्यक्ष के साथ समन्वय करते हुए काम करने का सुझाव दिया।’’

नायक ने जाजपुर जिलाधिकारी पी अन्वेषा रेड्डी से भी मुलाकात की और उन्हें घटना से अवगत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\