देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने अंगुल जिला प्रशासन से लोगों को पुनर्वास पैकेज के बारे में बताने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर ओडिशा सरकार ने अंगुल जिला प्रशासन से कहा है कि वह प्रभावित होने वाले लोगों को खुद ही पुनर्वास पैकेज के बार में जानकारी दे और इस प्रक्रिया में बिचौलियों को दूर रखे।

एनटीपीसी को आवंटित मंदाकिनी कोयला ब्लाक में काम शुरू करने के क्रम में यह बात कही गई।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप, कहा- कमलनाथ पर दाग बड़े गहरे हैं, वाशिंग पाउडर से भी नहीं छुटने वाला.

एनटीपीसी को आवंटित मंदाकिनी कोयला खदानों में खनन संबंधी मुद्दों की समीक्षा करने और उन्हें सुलझाने के क्रम में मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने इस आशय के निर्देश जारी किए।

त्रिपाठी ने कहा,‘‘ प्रभावित होने वाले लोगों को पुनर्वास पैकेज के बारे में ठीक से जानकारी दीजिए।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: दूसरे चरण के चुनाव में NDA और JDU को अपनी सीटें सुरक्षित रखना चुनौती, महागठबंधन के 27 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर!.

उन्होंने कहा कि पुनर्वास स्थानों पर उचित आवासीय और मूलभूत ढांचागत सुविधाएं होनी चाहिए।

इस बैठक में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, वन डायवर्जन प्रस्ताव प्रक्रिया, पर्यावरण मंजूरी सहित अनेक मामलों पर चर्चा हुई।

उन्होंने अंगुल के जिलाधिकारी को एक समग्र पुनर्वास पैकेज तैयार करने के निर्देश दिए जो ‘कोल बियरिंग एरिया डेव्लेप्मेंट एक्ट’ और राज्य की पुनर्वास नीति के अनुरूप हो।

त्रिपाठी ने जिलाधिकारियों, एसडीओ और क्षेत्र के तहसीलदारों से प्रभवित होने वाले लोगों से खुद बात करके उन्हें ‘‘पुनर्वास पैकेज’’ के बारे में ठीक से जानकारी देने और बिचौलियों को दूर रखने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)