चक्रवात अम्फान के बाद ओडिशा को पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता की मिली राशि

चक्रवात प्रभावित ओडिशा को शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से 500 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरिम राहत की घोषणा के 24 घंटे के अंदर ही राज्य को यह राशि प्राप्त हो गई. इन दोनों राज्यों में ‘अम्फान’ तूफ़ान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और लोगों की जान भी गई है.

चक्रवाती तूफान अम्फान (Photo Credits: IMD)

भुवनेश्वर: चक्रवात प्रभावित ओडिशा को शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से 500 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अंतरिम राहत की घोषणा के 24 घंटे के अंदर ही राज्य को यह राशि प्राप्त हो गई. ओडिशा के चक्रवात प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने और शुक्रवार को यहां समीक्षा बैठक करने के बाद मोदी ने राज्य के लिए 500 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि की घोषणा की थी.

विशेष राहत आयुक्त पी. के. जेना ने ट्वीट किया, "भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के 24 घंटे के अंदर गृह मंत्रालय ने 500 करोड़ रुपये जारी किए. हम इतनी तेजी से कोष जारी करने के लिए पीएमओ, नरेन्द्र मोदी ओर गृह मंत्रालय को धन्यवाद देते हैं."

यह भी पढ़ें: अम्फान चक्रवात: सब कुछ खत्म होने के बाद लोग आजीविका के लिए बाहर जाने पर मजबूर

बात दें कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को 1000 करोड़ तो ओडिशा को 500 रुपये की मदद के रूप में घोषणा की थी. इन दोनों राज्यों में ‘अम्फान’ तूफ़ान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और लोगों की जान भी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\