ताजा खबरें | ओडिशा: गोपालपुर समुद्र तट पर 20-वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर एक सुनसान स्थान में 20-वर्षीय लड़की के साथ करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरहामपुर (ओडिशा), 16 जून ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर एक सुनसान स्थान में 20-वर्षीय लड़की के साथ करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यहां एक निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा द्वारा सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, लड़की तीन अन्य महिलाओं के साथ निजी मेस में रहती थी और रविवार को राजा उत्सव के अवसर पर वह अपने सहपाठी एवं प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वे एक सूनसान जगह पर बैठे थे उसी समय 10 लोगों का एक समूह उनके पास आया और उन्होंने उसके प्रेमी को पकड़ लिया, जिसके बाद बारी-बारी से उसके (लड़की के) साथ दुष्कर्म किया गया।

बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने बताया कि अपराध में संलिप्तता के संदेह में कम से कम सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एसपी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

एसपी ने बताया, ‘‘हिरासत में लिये गए सभी लोग वयस्क हैं और हम उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं।’’

पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गए लोग स्थानीय नहीं थे और वे राजा उत्सव के अवसर पर समुद्र तट पर आए थे।

पुलिस ने बताया कि जांच के तहत पीड़िता और हिरासत में लिये गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज