देश की खबरें | ओडिशा: सुंदरगढ़ में खानाबदोश समूहों के बीच झड़प में पांच लोगों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में खानाबदोश लोगों के दो समूहों के बीच झड़प में तीन महिलाओं सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राउरकेला, 30 अक्टूबर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में खानाबदोश लोगों के दो समूहों के बीच झड़प में तीन महिलाओं सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाडीही गांव में मंगलवार देर रात संदिग्ध रूप से विवाहेतर संबंध के चलते हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी समूह ने पांच लोगों की हत्या कर दी।

पश्चिमी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश रे ने कहा कि घायल हुए चारों लोगों का सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

प्रारंभिक खबरों के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी समूह के कुछ लोग धारदार हथियार लेकर गांव में घुसे और दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और ‘श्वान दस्ता’ घटनास्थल पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड