देश की खबरें | ओडिशा : कोविड-19 प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन को दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्तमान 2022-23 शैक्षणिक सत्र से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कोविड-19 प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन को शामिल करने का फैसला लिया है।

भुवनेश्वर, 11 जुलाई ओडिशा के शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्तमान 2022-23 शैक्षणिक सत्र से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कोविड-19 प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन को शामिल करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य पहले से ही कोविड-19 की तीन लहरों का सामना कर चुका है और चौथी लहर के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भविष्य में युवा पीढ़ी को ऐसी किसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से महामारी के बारे में अध्ययन को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

दास ने कहा कि इसी तरह प्राकृतिक आपदाएं राज्य को बार-बार प्रभावित करती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को मानव समाज पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के बारे में पता होना चाहिए।

दास ने कहा, ''यह एक वैश्विक खतरा है और विद्यार्थियों को इसके बारे में पता होना चाहिए।''

वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दूसरे कार्यकाल में पाठ्यक्रम में कोविड-19 प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन को शामिल किया जाएगा।

मंत्री ने कहा, महामारी की स्थिति के कारण, पिछले कुछ साल में केवल 75 प्रतिशत पाठ्यक्रम पढ़ाया गया था, लेकिन वर्तमान शैक्षणिक सत्र से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम को 100 प्रतिशत पढ़ाया जाएगा और बोर्ड परीक्षाओं में उसी के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने शनिवार को 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए मूल्यांकन की योजना और नए पाठ्यक्रम की जानकारी दी, जिसे जून 2022 में स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 2022-23 शैक्षणिक सत्र मई 2022 से अप्रैल 2023 तक होगा और इसे दो चरणों में विभाजित किया जाएगा। पहला चरण मई से अक्टूबर 2022 तक और दूसरा चरण नवंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\