देश की खबरें | ओडिशा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पुलिस विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने हेतु एक ‘‘काली सूची’’ में डाली गई कंपनी के चयन का विरोध करते हुए कांग्रेस के युवा और छात्र इकाई के सदस्यों ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आधिकारिक आवास का घेराव करने की कोशिश की।
भुवनेश्वर, पांच मार्च ओडिशा में पुलिस विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने हेतु एक ‘‘काली सूची’’ में डाली गई कंपनी के चयन का विरोध करते हुए कांग्रेस के युवा और छात्र इकाई के सदस्यों ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आधिकारिक आवास का घेराव करने की कोशिश की।
पुलिस बल में उप-निरीक्षकों (एसआई) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कर्मचारियों के लिए भर्ती परीक्षाएं जल्द ही आयोजित की जानी है।
युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टुडेंट्स यूनियन और ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) के कई सदस्यों ने बैनर, पोस्टर और पार्टी झंडे लेकर यहां पीएमजी रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस कर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद पुलिस ने कई कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पुलिस उपनिरीक्षक और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) में कुछ पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी ‘काली सूची’ में शामिल एक कंपनी को दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाएं जल्द ही आयोजित की जाएंगी।
पात्रा ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार संबंधित कंपनी को काम से हटाए और उसकी जगह किसी अन्य फर्म को नियुक्त करे ताकि भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा सकें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)