ताजा खबरें | ओडिशा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने दो सीट पर जीत दर्ज की, 79 अन्य पर आगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में दो विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की और 79 अन्य सीट पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, चार जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में दो विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की और 79 अन्य सीट पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

भाजपा उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंद्रन ने बीजू जनता दल (बीजद) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुनाथ साहू को 4,566 मतों से हराकर चिलका विधानसभा सीट जीती, जबकि भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी कुमार सारंगी ने बीजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेश आचार्य को 4,772 मतों से हराकर बरगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।

भाजपा उम्मीदवार 147 विधानसभा सीट में से 79 सीट पर आगे हैं।

बीजद के उम्मीदवार 47 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाये हुए हैं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर आगे है जबकि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक मंत्रिमंडल के कम से कम आठ मंत्री अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रदीप कुमार अमात, निर्माण मंत्री प्रफुल्ल कुमार मल्लिक, उच्च शिक्षा मंत्री अतनु सब्यसाची नायक, परिवहन मंत्री तुकुनी साहू, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अशोक चंद्र पांडा, वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा, हथकरघा एवं कपड़ा मंत्री रीता साहू और महिला एवं बाल विकास मंत्री बसंती हेम्ब्रम पीछे हैं।

बोनाई विधानसभा क्षेत्र में माकपा उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक लक्ष्मण मुंडा आगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी