देश की खबरें | पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : केतकी चितले प्राथमिकी के किलाफ उच्च न्यायालय पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार की गईं मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि ठाणे पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किया जाए और उन्हें जेल से रिहा किया जाए।

मुंबई, सात जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार की गईं मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि ठाणे पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किया जाए और उन्हें जेल से रिहा किया जाए।

अभिनेत्री इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने सोमवार को दायर अपनी याचिका में दावा किया कि लोगों के मन में भय पैदा करने की मंशा से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। चितले ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को ‘‘कानूनी प्रकिया का दुरुपयोग’’ करार दिया।

उन्होंने अदालत से प्राथमिकी खारिज करने, उनकी गिरफ्तारी को अवैध एवं उनके मौलिक अधिकारों का अपमान घोषित करने और उन्हें जेल से रिहा किए जाने का आदेश देने का अनुरोध किया।

इस याचिका पर 10 जून को सुनवाई होने की संभावना है।

फिल्म और टीवी अभिनेत्री चितले (29) को पवार के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिनजक पोस्ट साझा करने के मामले में 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। चितले द्वारा साझा किया गया पोस्ट कविता के रूप में था और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा व्यक्ति द्वारा लिखा गया था।

पोस्ट में कथित तौर पर पवार की ओर इशारा करते हुए लिखा गया था, ‘‘नरक इंतजार कर रहा है’’ और ‘‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी