देश की खबरें | ओबीसी सूची विवाद: बंगाल ने न्यायालय से उसकी याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ अपनी याचिका पर उच्चतम न्यायालय में तत्काल सुनवाई का मंगलवार को अनुरोध किया जिसमें कई जातियों, खासकर मुस्लिम समूहों को सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा देने से इनकार कर दिया गया था।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ अपनी याचिका पर उच्चतम न्यायालय में तत्काल सुनवाई का मंगलवार को अनुरोध किया जिसमें कई जातियों, खासकर मुस्लिम समूहों को सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा देने से इनकार कर दिया गया था।

तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली शीर्ष अदालत की पीठ से कहा कि अन्य याचिकाओं के साथ इस याचिका पर भी सुनवाई की जरूरत है क्योंकि ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने जैसे मुद्दे रुके हुए हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि अधिकारी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए आरक्षण का लाभ लेने के इच्छुक लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि ये मामले आज के लिए सूचीबद्ध है लेकिन उन पर सुनवाई हो पाने की संभावना कम है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि पीठ आज की सूची में इन मामलों से पहले निर्धारित मुकदमों की सुनवाई के तुरंत बाद इन पर विचार करेगी।

इससे पहले 13 सितंबर को भी इस मामले का तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया था।

न्यायालय ने कहा था कि वह कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई की तारीख पहले करने पर विचार करेगा ।

शीर्ष अदालत ने इससे पहले पांच अगस्त को राज्य सरकार से ओबीसी सूची में शामिल की गई नयी जातियों के सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में उनके अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा था।

उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर वादियों को नोटिस जारी करते हुए पीठ ने प्राधिकारियों से हलफनामा दाखिल कर जातियों, खासकर मुस्लिम समूहों को ओबीसी सूची में शामिल करने से पहले उसके और राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा किए गए परामर्श (यदि कोई हो) का ब्यौरा देने को कहा था।

उच्च न्यायालय ने 22 मई को पश्चिम बंगाल में कई जातियों को 2010 से दिया गया ओबीसी का दर्जा रद्द कर दिया था और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों तथा सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में उनके लिए आरक्षण को अवैध करार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड