देश की खबरें | तमिलनाडु में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या 30 लाख के पार; संक्रमण के 5,684 नये मामले आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए की जाने वाली आरटी-पीसीआर जांच की संख्या 30 लाख को पार कर गई है, जबकि राज्य में 5,684 और लोगों को संक्रमित पाया गया और 110 रोगियों की संक्रमण के कारण जान चली गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, छह अगस्त तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए की जाने वाली आरटी-पीसीआर जांच की संख्या 30 लाख को पार कर गई है, जबकि राज्य में 5,684 और लोगों को संक्रमित पाया गया और 110 रोगियों की संक्रमण के कारण जान चली गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,79,144 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 4,571 हो गई है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir Police: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले, आतंकवाद से जुड़ने के बाद नए आतंकियों का जीवन काल अब 1 से 90 दिन.

राज्य में लगातार चौथे दिन 100 से अधिक मौतें हुई हैं। इस महीने के पहले छह दिनों में 537 मौतें हो चुकी हैं।

राज्य में बृहस्पतिवार को 67,153 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक हुई जांचों की कुल संख्या 30,20,714 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने बिजली के चपेट में आने से मरने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये देने की घोषणा की : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में 126 जांच केंद्र हैं, जिनमें 61 सरकारी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

विभिन्न अस्पतालों से 6,272 रोगियों को छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,21,087 पहुंच गई है।

राज्य में अब 53,486 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड