देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 248 दिनों में सबसे कम, 12,514 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में 12,514 लोगों के कारोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,42,85,814 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,58,817 हो गयी है जो 248 दिनों में सबसे कम है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर भारत में एक दिन में 12,514 लोगों के कारोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,42,85,814 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,58,817 हो गयी है जो 248 दिनों में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 251 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,58,437 हो गयी है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 24वें दिन 20,000 से कम और लगातार 127वें दिन 50,000 से कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.46 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 455 की कमी दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,36,68,560 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। रविवार को कोविड-19 के लिए 8,81,379 नमूनों की जांच किए जाने के साथ ही अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 60,92,01,294 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 1.42 प्रतिशत है। यह पिछले 28 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 38 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 106.31 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में जिन 251 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 167 लोगों की मौत केरल में और 20 की महाराष्ट्र में हुई। अभी तक इस महामारी से देश में कुल 4,58,437 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में 1,40,216 लोगों की, कर्नाटक में 38,082 लोगों की, तमिलनाडु में 36,116 लोगों की, केरल में 31,681 लोगों की, दिल्ली में 25,091 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 22,900 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 19,141 मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\