देश की खबरें | देश भर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख रह गई है जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है, जबकि पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख रह गई है जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है, जबकि पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की इस माहामारी से मौत नहीं हुई है । 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक से पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में तेजी से कमी आई है जो अब 1.35 लाख रह गई है जो कुल संक्रमण का 1.25 फीसदी है।

इसने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह में रोजाना संक्रमण की संख्या में लगातार कमी आ रही है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में एक हजार से अधिक संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है।’’

इसने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटे में 15,858 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,05,89,230 हो गयी है। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 75,05,010 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें 58,14,976 लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं जबकि 16,90,034 व्यक्ति अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता हैं।

इसने कहा कि भारत सबसे कम समय में 70 लाख टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 75.86 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25 लोगों की जबकि केरल में 16 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी