देश की खबरें | कोविड-19 के रोजाना सामने आने वाले नए मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 50 हजार से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या 50 हजार से नीचे रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या 50 हजार से नीचे रही।

मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़े इस संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण हैं कि कई देशों में गत तीन चार-दिन में रोजाना एक लाख के करीब नए मामले सामने आए रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: रुझानों के हिसाब से बिहार में लेफ्ट का प्रदर्शन 1980 के बाद पहली बार बेहतर, क्या कन्हैया कुमार है कारण?.

मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में जो नए मरीज सामने आए हैं, उनका 72 प्रतिशत हिस्सा 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमित है। इसके मुताबिक दिल्ली में सबसे अधिक 5,983 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, हालांकि, एक दिन पहले सामने आए 7,745 नए मामलों के मुकाबले यह संख्या कम रही।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही और अब यह संख्या घटकर 5,05,265 रह गयी है, जो अबतक संक्रमित हुए लोगों का 5.88 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Result 2020: महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर, RJD बोली-84 सीटों पर पार्टी आगे, अंतिम समय तक बने रहें.

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि मंगलवार लगातार 38 वां दिन रहा, जब 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।

आंकड़ों के मुताबिक, गत 24 घंटे में 38,073 नए लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 42,033 मरीज इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए।

मंत्रालय ने बताया कि छह दिन के बाद ऐसा हुआ है जब भारत में नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही।

आंकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कोविड-19 के 79,59,406 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसकी वजह से देश में संक्रमण मुक्त होने की दर 92.64 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में उपचाराधीन मरीजों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का अंतर अब बढ़कर 74,54,141 हो गया है।’’

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को ठीक हुए कुल मरीजों में से 78 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 7,014 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए। वहीं, केरल और पश्चिम बंगाल क्रमश: 5,983 और 4,396 मरीजों के ठीक होने के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

मंत्रालय ने बताया कि जिन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 72 फीसदी नए मामले सामने आए हैं, वे हैं- दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘एक दिन में 5,893 नए मामलों के साथ दिल्ली शीर्ष पर रही। हालांकि, यह संख्या एक दिन पहले सामने आए 7,745 नए मरीजों के मुकाबले कम है। वहीं, 3,907 नए मामलों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है।’’

आंकड़ों के मुताबिक, केरल और महाराष्ट्र में रोजाना सामने आने वाले नए मामले घटकर क्रमश: 3,593 और 3,277 रह गए हैं, इसके बावजूद वे 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या के मामलों में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में देश में कुल 448 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई। हालांकि, यह संख्या भी लगातार दूसरे दिन 500 से कम रही।

आंकड़ों के मुताबिक, कुल मौतों में से 78 प्रतिशत मौतें केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अकेले महाराष्ट्र में 85 मरीजों की मौत हुई है जो मंगलवार को दर्ज कोविड-19 से हुई मौतों का 18.97 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली और पश्चिम बंगाल क्रमश: 71 और 56 मौतों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 38,073 नए मामलों के साथ देश में अबतक 85,91,730 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 448 और मौतों के साथ देश में अबतक 1,27,059 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\