जरुरी जानकारी | जून तिमाही में म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या 18 लाख बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. म्यूचुअल फंड उद्योग ने जून तिमाही में 18 लाख निवेशक खाते जोड़े हैं। इस तरह उतार-चढ़ाव वाली बाजार परिस्थितियों के बावजूद फोलियो की कुल संख्या बढ़कर 9.15 करोड़ हो गई है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त म्यूचुअल फंड उद्योग ने जून तिमाही में 18 लाख निवेशक खाते जोड़े हैं। इस तरह उतार-चढ़ाव वाली बाजार परिस्थितियों के बावजूद फोलियो की कुल संख्या बढ़कर 9.15 करोड़ हो गई है।

ग्रो के सह-संस्थापक हर्ष जैन ने कहा कि फोलियो की संख्या में वृद्धि में डिजिटल मंचों का विशेष योगदान रहा है, विशेषरूप से लॉकडाउन के दौरान।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

फोलियो वह संख्या होती है, जो व्यक्तिगत निवेशक खातों को दी जाती है। एक निवेशक के कई फोलियो हो सकते हैं।

म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, जून तिमाही में फोलियो की संख्या 17.96 लाख बढ़कर 9,15,42,092 हो गई। मार्च तिमाही के अंत तक यह आंकड़ा 8,97,46,051 था।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘बाजार में मार्च में जबरदस्त गिरावट आई। इससे निवेशकों को शेयर बाजारों में निवेश का अच्छा अवसर मिला। ऐसे में यह संभव है कि कई नए निवेशकों को यह शेयर बाजारों में म्यूचुअल फंड के जरिये निवेश का अच्छा अवसर लगा हो।’’

उन्होंने कहा कि इसका संकेत अप्रैल में फोलियो की संख्या में भारी बढ़ोतरी से मिलता है। इसके अलावा मई और जून में भी फोलियो की संख्या में इजाफा हुआ।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\