जरुरी जानकारी | एनटीपीसी कोविड-19 से निपटने में विभिन्न जिलों के प्रशासन को दे रही है मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि यह पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के प्रशासन को सीटी स्कैन, वेंटिलेटर, वित्तीय सहायता जैसी सुविधाओं के साथ मदद कर रही है।

नयी दिल्ली, आठ मई सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि यह पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के प्रशासन को सीटी स्कैन, वेंटिलेटर, वित्तीय सहायता जैसी सुविधाओं के साथ मदद कर रही है।

एक बयान में, प्रमुख बिजली कंपनी ने कहा, ‘‘वह कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दे रही है।’’

इसमें कहा गया है कि कंपनी का कोरबा स्टेशन, जिला कोविड अस्पताल के लिए सीटी स्कैन मशीन प्रदान कर रहा है। कंपनी का खरगोन स्टेशन, सरकारी सिविल अस्पताल सानावाद में 20 बिस्तरों के लिए ऑक्सीजन सेंट्रल लाइन बिछान में सहायता देगा।

कंपनी ने कहा है कि उसके ‘‘डब्ल्यूआर (पश्चिमी क्षेत्र) II के सभी स्टेशन और परियोजनाएं कोविड-19 का सामना करने में अपने संबंधित जिला प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।’’

पीपीई किट और वेंटिलेटर खरीदने के लिए प्रशासन को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। एनटीपीसी सीपत भी मस्तूरी में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दे रही है।

एनटीपीसी लारा ने भी आगे आकर कलेक्टर, रायगढ़ को वेंटिलेटर खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। इसके अलावा, पश्चिमी क्षेत्र में एनटीपीसी के सभी स्टेशनों पर मास्क, पीपीई किट, हैंड ग्लव्स, हेड कवर, सैनिटाइजर, थर्मामीटर वितरित किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट