जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने बिजलीघरों में मेथनॉल उत्पादन इकाइयां लगाने को लेकर रूचि पत्र आमंत्रित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने अपने बिजली संयंत्रों में मेथनॉल उत्पादन इकाइयां लगाने को लेकर रूचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने अपने बिजली संयंत्रों में मेथनॉल उत्पादन इकाइयां लगाने को लेकर रूचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

निविदा दस्तावेज के अनुसार संबंधित राज्यों और केंद्र सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद इन इकाइयों को स्थापित किया जाएगा।

इन इकाइयों का विकास बनाओ, रखो और चलाओ (बीओओ) के आधार पर किया जाएगा।

रूचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2021 है। बोलियों को 31 मार्च, 2021 को खोला जाएगा। निविदा दस्तावेज 28 जनवरी, 2021 को जारी किया गया। इस बारे में स्पष्टीकरण मांगने की अंतिम तथि 20 मार्च, 2021 है।

बोली दस्तावेज के अनुसार, ‘‘एनटीपीसी लि. का मकसद देश में कंपनी के विभिन्न संयंत्रों में सीओ2 (कार्बन डाईऑक्साइड) अवशोषित करना, एच2 (हाइड्रोजन) उत्पादन और मेथनॉल में बदलने की समग्र इकाई स्थापित करना है। इस संदर्भ में एनटीपीसी लि. घरेलू और वैश्विक कंपनियों/उनकी संबंध इकाइयों/ प्रतिनिधि कंपनियों से रूचि पत्र आमंत्रित करती है।’’

दस्तावेज के अनुसार रूचि पत्र समूह के जरिये भी जमा किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट