देश की खबरें | एनएसयूआई की ओडिशा इकाई का अध्यक्ष कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की छात्र शाखा ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया’ (एनएसयूआई) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को 19 वर्षीय लड़की से यहां एक होटल में दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 21 जुलाई कांग्रेस की छात्र शाखा ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया’ (एनएसयूआई) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को 19 वर्षीय लड़की से यहां एक होटल में दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 मार्च को हुई थी लेकिन छात्रा द्वारा रविवार को मंचेश्वर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराने के बाद यह प्रकाश में आयी। उन्होंने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी उदित प्रधान ने उसके पेय पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके बाद होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने एनएसयूआई की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और कहा कि कांग्रेस की छात्र शाखा लैंगिक भेदभाव से जुड़े अन्याय के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति रखती है।

भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त आयुक्त बिस्वरंजन सेनापति ने कहा, "छात्रा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मंचेश्वर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा ने प्रधान पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे कथित घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

अधिकारी के अनुसार छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा, "प्रधान के प्रभाव के कारण मैं चुप रही। लेकिन अब जब महिलाओं की शिकायतों पर ध्यान दिया जा रहा है, तो मैंने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।"

एक अन्य अधिकारी ने बताया, "आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

हालांकि, प्रधान के समर्थकों ने गिरफ्तारी के विरोध में मंचेश्वर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सोमवार को उपाध्यक्ष सश्मिता बेहरा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय एक तथ्यान्वेशी दल का गठन किया, जो प्रधान के खिलाफ आरोपों की जांच करेगा।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दल जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी