जरुरी जानकारी | एनएसई का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 2,924 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,924 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,924 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत अधिक है।

देश के बड़े शेयर बाजार ने पिछले साल की समान तिमाही में 2,567 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एनएसई ने मंगलवार को बयान में कहा कि अप्रैल-जून, 2025 की तिमाही में अनुषंगी/ सहयोगी इकाइयों में निवेश की बिक्री, आयकर रिफंड और सेबी निपटान शुल्क से प्राप्त लाभ को छोड़कर उसका सामान्यीकृत एकीकृत शुद्ध लाभ 3,683 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन तिमाही में एक्सचेंज की कुल आय तीन प्रतिशत घटकर 4,798 करोड़ रुपये रह गई, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में यह 4,950 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में इसका कुल व्यय सालाना आधार पर 31 प्रतिशत घटकर 1,053 करोड़ रुपये रह गया।

पिछली तिमाही में एनएसई का सरकारी खजाने में कुल योगदान 14,331 करोड़ रुपये रहा।

एकल आधार पर, समीक्षाधीन तिमाही में एनएसई का शुद्ध लाभ 2,409 करोड़ रुपये रहा जबकि इसकी कुल आय 4,243 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट