ताजा खबरें | बांग्लादेशी घुसपैठियों पर नियंत्रण के लिए झारखंड में सबसे पहले लागू हो एनआरसी: भाजपा सांसद दुबे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के जामताड़ा, गोड्डा और देवघर क्षेत्रों में ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों के केंद्र’ बन जाने का आरोप लगाते हुए यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का एक केंद्र स्थापित करने और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) सबसे पहले इन क्षेत्रों में लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के जामताड़ा, गोड्डा और देवघर क्षेत्रों में ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों के केंद्र’ बन जाने का आरोप लगाते हुए यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का एक केंद्र स्थापित करने और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) सबसे पहले इन क्षेत्रों में लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की।

दुबे ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में पिछले 20-25 साल में जनसांख्यिकी में बदलाव हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 20-25 साल से राजनीतिक स्थितियों के कारण एक ऐसा कॉरिडोर बन रहा है जो असम के लखीमपुर से बारपेटा और नोगांव होते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, (बिहार के) किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार

से होकर मेरे राज्य झारखंड में पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर तक आता है जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के बड़े केंद्र बन गए हैं। अलग-अलग समय पर वोट बैंक की राजनीति के कारण राजनीतिक दल इनकी मदद करते रहे हैं।’’

दुबे ने दावा किया कि झारखंड में पहले आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत होती थी जो अब 26 प्रतिशत हो गई है क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में परिसीमन हो गया लेकिन झारखंड में यह कवायद नहीं हुई है क्योंकि ‘‘आदिवासी जनसंख्या मुसलमानों के कारण घट गई और एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट आरक्षण से बाहर हो जाएंगी, इसलिए परिसीमन नहीं हो पाया।’’

दुबे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उत्थान की बात करते हैं। लेकिन प्रत्येक राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करता है।’’

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी मुस्लिम आदिवासियों से शादी कर रहे हैं, इसलिए जनजातीय आबादी कम हो रही है इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

दुबे ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठिये हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इस पर रोक लगाईए।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड के जामताड़ा, देवघर और गोड्डा साइबर अपराध के गढ़ बनते जा रहे हैं, इस ओर ध्यान देते हुए सरकार को यहां एनआईए का एक केंद्र स्थापित करना चाहिए और देश में सबसे पहले एनआरसी इन क्षेत्रों में लागू करनी चाहिए ताकि ‘‘हम बांग्लादेशी घुसपैठियों से अपना बचाव करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू