देश की खबरें | मजबूत अर्थव्यवस्था के इच्छुक मेघालय में 2024 में एनपीपी को मिला बहुमत, बाढ़ ने किया बेहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2047 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की घोषणा, चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)- को बहुमत, विनाशकारी बाढ़ का कहर और करोड़ों रुपये के सड़क परियोजना घोटाले का पर्दाफाश होने के साथ साल 2024 में मेघालय कई घटनाक्रम का गवाह बना।

शिलांग, 30 दिसंबर वर्ष 2047 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की घोषणा, चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)- को बहुमत, विनाशकारी बाढ़ का कहर और करोड़ों रुपये के सड़क परियोजना घोटाले का पर्दाफाश होने के साथ साल 2024 में मेघालय कई घटनाक्रम का गवाह बना।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां पोलो मैदान में तिरंगा फहराते हुए मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने 2047 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए ‘विकसित मेघालय’ नामक रोडमैप का शुभारंभ किया था।

संगमा ने कहा था, ‘‘2047 में जब हम अपने राज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ और देश की आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे, उस समय तक मैं 100 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले एक ‘विकसित मेघालय की आकांक्षा रखता हूं...।’’

राज्य में इस वर्ष अगस्त माह में एनपीपी को उस समय मजबूती मिली जब कांग्रेस के कुल चार विधायकों में से तीन विधायक सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए, जिससे 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारुढ़ पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई।

एनपीपी ने मेघालय में अपने दम पर बहुमत हासिल किया है और यहां उसकी, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी)] भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा अन्य पार्टियों की गठबंधन सरकार है।

प्रदेश में कांग्रेस इकाई के पूर्व प्रमुख सेलेस्टीन लिंगदोह, गेब्रियल वाह्लांग तथा चार्ल्स मार्नगर ने विधानसभा अध्यक्ष थॉमस ए संगमा से मुलाकात की और उन्हें एनपीपी में शामिल होने के अपने फैसले से अवगत कराया।

पूर्वोत्तर राज्य में 2024 में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ में दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।

मेघालय इस वर्ष एक सड़क के निर्माण में ठेकेदारों और राज्य इंजीनियरों से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले के कारण भी सुर्खियों में रहा था।

इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में राज्य सरकार के वरिष्ठ इंजीनियरों और तेलंगाना तथा हरियाणा स्थित दो निजी कंपनी के कर्मियों सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘कई खामियों के कारण सरकार को 2,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क परियोजना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने पर मजबूर होना पड़ा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\