देश की खबरें | अब लक्ष्य 2022 विश्व कप है, लेकिन श्रृंखला दर श्रृंखला प्रदर्शन देखूंगी : झूलन गोस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की मुख्य तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 2022 तक स्थगित हुए महिला विश्व कप तक 39 वर्ष की हो जायेंगी लेकिन वनडे में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उनका कहना है कि वह लगातार प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारत की मुख्य तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 2022 तक स्थगित हुए महिला विश्व कप तक 39 वर्ष की हो जायेंगी लेकिन वनडे में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उनका कहना है कि वह लगातार प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

झूलन और भारतीय कप्तान मिताली राज जैसी महिला धुरंधरों के लिये न्यूजीलैंड में 2021 विश्व कप अंतिम होने की उम्मीद थी।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020 Essay Competition: स्वतंत्रता दिवस पर 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुक्रवार को घोषणा के बाद मिताली ने ट्वीट किया कि 12 महीने के स्थगन से उनकी टीम को तैयारियों के लिये काफी समय मिल जायेगा क्योंकि कोविड-19 महामारी ने उनकी योजनाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है और उनका लक्ष्य हमेशा अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने का होगा।

झूलन भी मिताली की तरह 37 साल की हैं, वह भी 18 महीने बाद न्यूजीलैंड में खेलना चाहती हैं लेकिन उनका कहना है कि टूर्नामेंट तक उनकी फिटनेस और उनका प्रदर्शन ही यह तय करेगा।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: लगातार बारिश के बाद IMD ने केरला के विभिन्न जिलों में रेड एंड ऑरेंज अलर्ट किया जारी: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

झूलन ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारे पास तैयारी के लिये काफी समय है, करीब 18 महीने, लेकिन दूसरी ओर अगर यह अगले साल ही होता तो यह अच्छा होता क्योंकि मैं लंबे समय से इस पर ध्यान लगाये थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब आपको इसके आगे के बारे में सोचने की जरूरत होगी। हमने पिछले पांच-छह महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेला है और मेरे जैसी खिलाड़ी (जो केवल वनडे खेलती हैं) ने नवंबर (2019) में ही टूर्नामेंट खेला था क्योंकि सभी टीमें विश्व कप (2020 में आस्ट्रेलिया में फरवरी-मार्च) से पहले टी20 खेली थीं। ’’

क्या वह खुद को 2022 संस्करण में खेलते हुए देखती हैं? तो उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिये खेलना सबसे बड़ा सम्मान है। हां, 2022 अभी लक्ष्य बना हुआ है, लेकिन आपको इस प्रक्रिया का हिस्सा होना चाहिए और लगातार मैच खेलते हुए प्रदर्शन करना चाहिए। इसके बाद ही आप विश्व कप के बारे में सोच सकते हो क्योंकि अभी काफी समय बचा है और यह करीब नहीं है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी