देश की खबरें | अब जातपात, धर्म की बात नहीं, सिर्फ तरक्की और काम की बात होगी : तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को नीतीश कुमार नीत राजग सरकार पर 15 वर्षों में रोजगार, पढ़ाई, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में काम नहीं करने का आरोप लगाया और महागठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि अब जातपात और धर्म की बात नहीं होगी, अब तरक्की और सिर्फ काम की बात होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पूर्णिया/अररिया, चार नवंबर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को नीतीश कुमार नीत राजग सरकार पर 15 वर्षों में रोजगार, पढ़ाई, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में काम नहीं करने का आरोप लगाया और महागठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि अब जातपात और धर्म की बात नहीं होगी, अब तरक्की और सिर्फ काम की बात होगी।

तेजस्वी ने पूर्णिया, अररिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से कहा, ‘‘अगर पिछले 15 वर्ष में कुछ नहीं हुआ, तब जो काम करना चाहता है, उसे मौका दें। हम काम करना चाहते हैं और नई सोच के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने को प्रतिबद्ध हैं।’’

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से राज्य में नीतीश कुमार सरकार है, अब डबल इंजन की सरकार है लेकिन राज्य में एक भी कारखाना नहीं लगा, लोगों को रोजगार नहीं मिला।

राजद नेता ने लोगों से पूछा, ‘‘ क्या गरीबी हटी? क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ? क्या विकास हुआ?’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अस्पताल आईसीयू में है, शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार बेरोजगारी, उद्योगों में नौकरी, निवेश और पलायन जैसे मुद्दों पर नहीं बोलते हैं।

राजद नेता ने कहा, ‘‘मैं आपसे अपील करने आया हूं कि एक मौका इस नौजवान को दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी सरकार आने पर विकास से उपेक्षित सीमांचल और कोसी क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए ‘सीमांचल विकास आयोग’ और ‘कोसी विकास आयोग’ का गठन किया जाएगा।’’

तेजस्वी यादव ने रोजगार एवं विकास के चुनावी वादे को दोहराया और कहा कि उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तब कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी सरकार आने पर बिहारवासियों को कमाई, पढ़ाई और दवाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा।’’ तेजस्वी ने कहा कि पंद्रह वर्ष के शासनकाल में नीतीश सरकार ने बिहार में कुछ नहीं किया और आज भी शिक्षा, इलाज और रोजी रोटी के लिये लोगों का पलायन जारी है।

राजद नेता ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन, आंगनबाड़ी सेविका, टोला सेवक की मांग को पूरा किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\