देश की खबरें | राहुल गांधी के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के लिए कांग्रेस का पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर की गई उनकी ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ ने ‘‘सारी हदें’’ पार कर दी हैं।

भोपाल, 11 मई कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर की गई उनकी ‘‘अपमानजनक टिप्पणी’’ ने ‘‘सारी हदें’’ पार कर दी हैं।

नोटिस में कहा गया है कि उनकी टिप्पणी ने पार्टी की छवि और गरिमा को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 25 अप्रैल को पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला था।

उन्होंने पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक शोक सभा के दौरान कहा था, ‘‘राहुल गांधी और रॉबर्ट वाद्रा बहुत नादान हैं। देश उनकी अपरिपक्वता के परिणामों को भुगत रहा है।’’

सिंह को पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने नौ मई को नोटिस जारी किया।

नोटिस में कहा गया, ‘‘आपके द्वारा बार-बार सार्वजनिक रूप से दिए गए बयानों के संबंध में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी की ओर से एक शिकायत मिली है।’’

नोटिस में कहा गया कि सिंह की ओर से लगातार की गई सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी की छवि और गरिमा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘आपके हालिया बयान, खासकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी ने सारे हदें पार कर दी हैं।’’

नोटिस में कहा गया, ‘‘आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है और नोटिस मिलने की तारीख से 10 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया जाता है।’’

पूर्व लोकसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक सिंह भारतीय जनता पार्टी में भी रह चुके हैं।

उन्होंने 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी आतंकवादियों के साथ मिलीभगत हो सकती है।

सिंह ने कहा था, ‘‘रॉबर्ट वाद्रा का यह बयान कि मुस्लिमों को सड़क पर नमाज अदा नहीं करने देने के कारण आतंकवादियों ने हमला किया, न सिर्फ गैर जिम्मेदाराना है बल्कि ऐसा बयान भी है जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि कोई भी भ्रमित न हो। कांग्रेस बोलने से पहले 10 बार सोचे, नहीं तो चुनाव में जनता जवाब दे देगी।’’

संपर्क किए जाने पर राज्य में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘‘पार्टी में सिंह के गिनती के दिन हैं।’’

ब्रजेन्द्र खारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी