मोदी की आलोचना करने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा विधायक को नोटिस

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया, ''भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।''

जमात

लखनऊ, 24 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने वाला ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने सीतापुर के विधायक को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया, ''भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।''

विज्ञप्ति में कहा गया, ''राठौर के खिलाफ पार्टी विरोधी कृत्य करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गयी है। राठौर को एक सप्ताह के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा।''

राठौर की बदायूं के भाजपा नेता जे पी साहू के साथ बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में कथित रूप से आलोचनात्मक टिप्पणी की है।

इस ऑडियो में यह कहते हुए उनकी आवाज सुनी जा सकती है, ‘‘क्या आप ताली बजाकर कोरोना वायरस भगा दोगे। क्या कोरोना शंख बजाने से जाएगा।’’

राठौर ने ऑडियो में अन्य आपत्तिजनक बातें भी कही हैं।

हालांकि इस बारे में राठौर की प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\