देश की खबरें | नौकरियों में आरक्षण की हरियाणा सरकार की योजना में कुछ नया नहीं: हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने की राज्य की मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार की योजना को ''ढकोसला'' करार दिया है।

चंडीगढ़, सात जुलाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने की राज्य की मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार की योजना को ''ढकोसला'' करार दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रावधान पहले ही कांग्रेस शासनकाल में किया जा चुका है और इस प्रस्ताव में कुछ नया नहीं है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 850 नए मामले सामने आए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य की कैबिनेट ने इससे संबंधित अध्यादेश के मसौदे को सोमवार को मंजूरी दी है।

राज्य के युवाओं के निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराना उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के चुनावी वादों में से एक प्रमुख वादा है, जिनकी पार्टी भाजपा की गठबंधन साझेदार है।

यह भी पढ़े | भोपाल: 55 साल के शख्स को पुलिस ने गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में किया गिरफ्तार.

हुड्डा ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, ''उन्होंने निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का नया जुमला ईजाद किया है। सच्चाई यह है कि हरियाणा में 2011 में जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब से ऐसा प्रावधान प्रभावी है।''

हुड्डा ने कहा, ''हम सरकार से पूछते हैं कि बीते छह साल में इसे लागू क्यों नहीं किया गया। ''

उन्होंने कहा, ''यह कदम महज एक ढकोसला है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\