देश की खबरें | कुछ भी निश्चित नहीं है लेकिन पेरिस ओलंपिक तक इस टीम के साथ रहना चाहता हूं: श्रीजेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं लेकिन शनिवार को उन्होंने कहा कि काफी कुछ उनकी फिटनेस और 2024 खेलों तक उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर अनुभवी भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं लेकिन शनिवार को उन्होंने कहा कि काफी कुछ उनकी फिटनेस और 2024 खेलों तक उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

केरल के 33 साल के खिलाड़ी को तोक्यो ओलंपिक में भारत के ऐतिहासिक कांस्य पदक की उपलब्धि में उनके प्रदर्शन के लिये हाल में एफआईएच सालाना पुरस्कारों में पुरूष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।

यह पूछने पर कि क्या वह पेरिस ओलंपिक में खेलेंगे तो श्रीजेश ने कहा, ‘‘कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक खेलने को लेकर कभी मना नहीं करेगा, हम लालची लोग हैं। हमेशा कड़ी मेहनत और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा बनी रहेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा करियर 21 वर्षों का हो जायेगा। इसलिये मैं हमेशा एक और मैच खेलना चाहूंगा, एक और ओलंपिक खेलना चाहूंगा जब तक मेरी टीम के साथी मुझे बाहर नहीं करते, यह निश्चित है कि मैं टीम में रहूंगा। ’’

‘इंडिया टुडे कॉनक्लेव’ के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक खिलाड़ी की जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है। चोट भी लग सकती है, प्रदर्शन भी गिर सकता है, अन्य मुझसे बेहतर कर सकते हैं। ’’

श्रीजेश के पूर्व साथी रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और एसवी सुनील ने हाल में सफल ओलंपिक अभियान के बाद संन्यास लिया ताकि युवाओं को मौका मिल सके।

जब भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारी टीम की ओर से पेरिस जायेगा। श्रीजेश सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर है इसलिये हम उसे देखना चाहेंगे। हमें उस पर पूरा भरोसा है और बाकी उसकी फिटनेस और अन्य चीजों पर निर्भर करता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\