खेल की खबरें | हार के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं : फ्लेमिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरूवार को टीम के मध्यक्रम की चिंताओं को खारिज कर दिया जिसका हाल के मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

दुबई, सात अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरूवार को टीम के मध्यक्रम की चिंताओं को खारिज कर दिया जिसका हाल के मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीनियर खिलाड़ी जैसे महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू लगातार असफल हो रहे हैं लेकिन टीम की ज्यादातर जीत में रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी के शानदार प्रदर्शन की भूमिका अहम रही।

फ्लेमिंग ने पंजाब किंग्स से मिली छह विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘आप अगर लगातार तीन मैच गंवा दो तो आपको चिंतित होना चाहिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए विभिन्न स्थलों पर जाकर लक्ष्य देने के लिये स्कोर बनाने की कोशिश करना थोड़ा पेचीदा रहा है। ’’

फ्लेमिंग सीएसके के लिये 13 सत्र से कोच रहे हैं जिसमें से वह पहले सत्र में टीम के खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन लगभग ऐसा ही रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आगे के लिये ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि यह बहुत जल्दी बदल सकता है। मेरा अनुभव है कि यह हमेशा से रहा है कि कुछ झटकों के बाद टीम पटरी पर आ जाती है। ’’

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान से जब अनुभवी सुरेश रैना की चोट के संबंध में पूछा गया कि वह प्लेऑफ के लिये उपलब्ध रहेंगे या नहीं, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में सुरेश के बारे में, उसकी चोट की स्थिति के बारे में निश्चित नहीं हूं। ’’

रोबिन उथप्पा के बजाय टीम में अतिरिक्त गेंदबाज खिलाने की संभावना पर पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि टीम का संयोजन अच्छा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\