IPL 2021 RCB vs MI: लगातार नौवीं बार अपना पहला मैच हारने के मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण, पहला मैच नहीं

मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को आईपीएल (IPL) 2021 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के हाथों दो विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद नौ विकेट पर 159 रन बनाये. आरसीबी ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

चेन्नई: मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में शुक्रवार को यहां नौवीं बार अपना पहला मैच जीतने में असफल रही लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इससे निराश नहीं हैं क्योंकि उनके अनुसार पांच बार की चैंपियन के लिये ‘पहला मैच नहीं चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण’ है.

मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को आईपीएल (IPL) 2021 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के हाथों दो विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद नौ विकेट पर 159 रन बनाये. आरसीबी ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया.

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं. बहुत अच्छा मुकाबला रहा. हमने उन्हें आसानी से नहीं जीतना दिया। हालांकि हम अपने स्कोर से खुश नहीं थे. हमने 20 रन कम बनाये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ गलतियां की लेकिन ऐसा होता है. हमें उन्हें भूलकर आगे बढ़ना होगा. पिच बल्लेबाजी के लिये आसान नहीं थी और हमें अगले कुछ मैचों में इस पर सोचना होगा.’’

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि जीत से आगाज करना महत्वपूर्ण है और उनके पास कई विकल्प होने के कारण वे मैच में वापसी करने में सफल रहे.

कोहली ने कहा, ‘‘पिछली बार भी हमने पहला मैच जीता था. अपनी टीम का आकलन करने के लिये मजबूत टीम के खिलाफ खेलना महत्वपूर्ण है. हर किसी ने अपना योगदान दिया. हमारे पास कई विकल्प थे जिससे हम वापसी करने में सफल रहे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली पारी में पिच अच्छी लग रही थी लेकिन बाद में गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी. इसलिए साझेदारी महत्वपूर्ण थी. यह मैदान वैसा नहीं है जिस पर आप जब चाहो शॉट लगा सकते हो. डिविलियर्स इकलौते बल्लेबाज हैं जो धीमी पिच पर भी कमाल कर सकते हैं.’’

कोहली ने हर्षल पटेल की भी प्रशंसा की जिन्होंने डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की तथा 27 रन देकर पांच विकेट लिये. पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आखिरी छह ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. हर्षल की गेंदबाज़ी अहम रही. वह डेथ ओवरों में हमारे गेंदबाज रहेंगे. उन्होंने अपने प्रयास से विकेट हासिल की.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू