Danish Siddiqui के पिता का छलका दर्द, कहा- वह जुनुनी फोटो पत्रकार ही नहीं शांत और गंभीर बेटा भी था

गर्व और दुख से भरी आवाज में अपने ‘प्रतिभाशाली’ बेटे दानिश सिद्दीकी को याद करते हुए मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी ने कहा, ‘‘वह बहुत भावुक व्यक्ति था.’’ इससे पहले अफगान समाचार चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अफगानिस्तान में कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में संघर्ष के दौरान दानिश की मौत हो गई.

भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 17 जुलाई: गर्व और दुख से भरी आवाज में अपने ‘प्रतिभाशाली’ बेटे दानिश सिद्दीकी को याद करते हुए मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी ने कहा, ‘‘वह बहुत भावुक व्यक्ति था.’’ इससे पहले अफगान समाचार चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अफगानिस्तान में कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में संघर्ष के दौरान दानिश की मौत हो गई. बताया जाता है कि कंधार, खास तौर से स्पिन बोल्डक में पिछले कुछ दिनों से भीषण संघर्ष चल रहा है. भारतीय पत्रकार दानिश कंधार में संघर्ष कवर कर रहे थे.

जामिया के अवकाशप्राप्त प्रोफेसर मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी ने कहा, ‘‘वह बहुत शांत, मृदु और प्यार करने वाला बेटा था. उसे बच्चों से बहुत प्यार था. वह बहुत भावुक था.’’ दानिश की मृत्यु की खबर आने के एक दिन बाद उनके पिता ने यह बातें कहीं.  हमेशा जान को खतरे में डालने वाले दानिश के काम के बारे में बात करते हुए अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि समय के साथ-साथ परिवार को उसके काम की आदत हो गयी थी.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत पर अमेरिका ने जताया शोक

उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘शुरुआत में हम उससे कहते थे कि ऐसी नौकरी का क्या फायदा, लेकिन धीरे-धीरे हमें आदत हो गई. वह हमें बताता था कि उसे सुरक्षा मिली हुई है, और वह पूरी सुरक्षा के साथ यात्रा करता है. हमने उसे सिर्फ एहतियात बरतने को कहा था.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट