देश की खबरें | राहत प्रयासों में समन्वय के लिए कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी गयी : केरल की मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने उन्हें कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी।

कोच्चि, 14 जून केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने उन्हें कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी।

जॉर्ज ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य कुवैत की एक इमारत में आग लगने की दुखद घटना से प्रभावित केरलवासियों के लिए राहत प्रयासों में समन्वय करना था।

जॉर्ज ने बृहस्पतिवार रात संवाददाताओं से कहा, ''हमने केंद्र सरकार से कुवैत जाने की अनुमति मांगी थी ताकि हम इस घटना से प्रभावित अपने लोगों के साथ खड़े हो सकें और वहां की गतिविधियों में समन्वय कर सकें। हमें अनुमति नहीं दी गई।''

आग लगने की घटना में 49 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 40 भारतीय हैं। इन 40 भारतीयों में से 23 केरल से थे।

राज्य सरकार ने घायलों के इलाज और मृतकों के शवों को वापस लाने सहित राहत कार्यों में मदद के लिए जॉर्ज को कुवैत भेजने का फैसला किया था।

जॉर्ज, विदेश मंत्रालय से अनुमति की उम्मीद में हवाई अड्डे पर कथित रूप से घंटों इंतजार करती रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी