Bird Flu: गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू जांच की रिपोर्ट आई नेगेटिव

एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है. दिल्ली पशुपालन इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं.

बर्ड फ्लू ( फोटो क्रेडिट- Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 15 जनवरी: एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है. दिल्ली पशुपालन इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं. कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद 'चिकन' की बिक्री पर रोक लगा दी थी. सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था.

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजीपुर बाजार क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों का मुख्य आपूर्तिकर्ता है. पशुपालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह ने कहा, "बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए. इनमें से 100 नमूने गाजीपुर बाजार में 35 पोल्ट्री पक्षियों के थे. सभी नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है." उन्होंने कहा, "इसका अर्थ यह हुआ कि दिल्ली में पोल्ट्री पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा नहीं फैला है." सिंह ने बताया कि इसके अलावा, बगुलों के चार नमूने हस्तसाल पार्क से लिए गए थे और इनमें संक्रमण की पुष्टि होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: Bird Flu: दिल्ली में बर्ड फ्लू के बाद मुर्गा मंडी खोलने का आदेश, हरियाणा में बढ़े पॉजिटिव मामले

उन्होंने बताया कि ये नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला से भोपाल भेजे गए हैं. अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में छह जनवरी से करीब 850 पक्षियों के मारे जाने की जानकारी मिली है. अधिकारियों ने पहले कहा था कि मयूर विहार फेज-3, संजय झील और द्वारका सेक्टर नौ से लिए गए 10 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. संजय झील में सोमवार को बत्तखों को मारा गया, जहां कई बत्तखें मृत पाई गई थीं.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरां के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब दो ही दिन पहले पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट