खेल की खबरें | शार्ट गेंदों से डर नहीं लगता , स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता ।

मेलबर्न, 14 नवंबर आस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता ।

पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से आस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा ।

यह भी पढ़े | Happy Diwali 2020 Wishes: सुरेश रैना, रितु फोगाट समेत इन खिलाड़ियों ने दी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं.

उन्होंने न्यूज कोर से कहा ,‘‘यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा क्योंकि मैने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता ।’’

न्यूजीलैंडके खिलाफ पिछले सत्र में बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था ।

यह भी पढ़े | Trent Boult घर लौटकर आइसोलेशन में संगीत और भोजन का ले रहे हैं आनंद.

स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ और विरोधी टीमों ने कोशिश की लेकिन उस तरह नहीं कर पाये , जैसा वेगनेर ने किया था । वह कमाल का गेंदबाज है ।’’

भारतीय टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट खेलेगी । भारतीय तेज आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हाथ में होगी । उमेश यादव और नवदीप सैनी भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now