देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर, 24 जुलाई केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या 7,525 बनी हुई है। केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17 है जिनमें से दक्षिण अंडमान में 15 और दो उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिला कोविड-19 से मु्क्त हो गया है क्योंकि वहां किसी भी मरीज का इलाज नहीं चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में दो और मरीजों के कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 7,379 है।

द्वीपसमूह में कोविड-19 के मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है और संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के लिए अब तक 4,31,486 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 2,72,312 लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है जिनमें से 1,84,076 लोगों को पहली खुराक और 88,236 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। केंद्रशासित प्रदेश की कुल आबादी करीब चार लाख है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\